मॉडलिंग छोड़ अभिनेत्री बनेंगी लिली
ब्रिटेन की सुपरमॉडल लिली कोल मॉडलिंग छोड़ना चाहती हैं क्योंकि वह अब पूरे समय अभिनय में ध्यान लगाना चाहती हैं।
कोल इस समय अपने फैशन करियर को रोककर कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रही हैं और 'द इमैजिनेरियम ऑफ डॉ. पारनैसॉस' सहित कई फिल्मों में अभिनय कर रही हैं।
वेबसाइट 'एसेज शोबिज डॉट कॉम' के मुताबिक 21 वर्षीय मॉडल अब हॉलीवुड में अपना भविष्य देख रही हैं। कोल कहती हैं कि उन्हें अभिनय बहुत पसंद है और वह अपना ज्यादा से ज्यादा समय इसमें देना चाहती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications