ट्विटर के जरिए घड़ी बेचेंगी गायिका लिली
ब्रिटिश गायिका लिली एलेन ने अपनी नई घड़ी को बेचने के लिए सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ट्विटर का सहारा लिया है।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके" के अनुसार 24 वर्षीया लिली ने अपनी घड़ी का मूल्य 5,300 डॉलर रखा है। उन्होंने यह घड़ी 6,300 डॉलर में खरीदी थी लेकिन अब उन्हें यह घड़ी पसंद नहीं है।
ट्विटर पर एलेन ने लिखा है, "क्या कोई मेरी घड़ी खरदीना चाहता है? यह घड़ी मेरे लिए काफी बड़ी है।" उन्होंने घड़ी की तस्वीर की लिंक भी ट्विटर पर लगा रखा है।


Click it and Unblock the Notifications











