लिली को पसंद हैं गुलाबी कपड़े
ब्रिटिश पॉप गायिका लिली एलेन को गुलाबी रंग के कपड़े कुछ ज्यादा ही भाते हैं। यही वजह है पिछले दिनों उन्होंने एक अमेरिकी टीवी शो में भी गुलाबी रंग के कपड़े पहने।
वेबसाइट 'डेली मेल डॉट को डॉट यूके' के अनुसार अमेरिकी टीवी शो 'टूनाइट शो विथ जेय लेनो' में एलेन ने गुलाबी रंग की पोशाक में अपना कार्यक्रम प्रस्तु किया। इससे पहले उन्होंने पत्रिका 'जीक्यू' की 20वीं वर्षगांठ पर भी गुलाबी रंगे के कपड़ों में ही तस्वीरें खिंचवाई थीं।
गौरतलब है कि हाल ही में एलेन ने कहा था कि पिछले वर्ष सिर्फ कपड़ों पर ही उन्होंने 100,000 पाउंड खर्च किए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











