ऐलेन ने किया मां पर दोषारोपण
हमेशा विवादों में घिरी रहने वाली बड़बोली ब्रिटिश गायिका लिली ऐलेन ने अपनी मां पर आरोप लगाया है कि उनकी वजह से ही उसे किशोरावस्था में बागी तेवर अपनाने पड़े।
वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक ऐलेन ने कहा, "मेरी मां को काम करना पड़ता था और बच्चों के रूप में हमें मां-बाप का जितना साथ चाहिए था वह उतना नहीं मिला। मुझे लगता है यह हमारे समाज की मूल समस्याओं में से एक है। मैं यह नहीं कहती कि महिलाओं को काम नहीं करना चाहिए लेकिन बच्चों को उपेक्षित किया जा रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











