लिली का एलबम पहले पायदान पर
पॉप गायिका लिली एलेन का संगीत एलबम ब्रिटेन और अमेरिका में पहले पायदान पर पहुंचने के करीब है।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार एलेन अपने नए एलबम के प्रमोशन को लेकर अमेरिका में काफी मेहनत कर रही हैं। उन्होंने इस संबंध में अपने ब्लॉग पर पोस्ट भी किया है।
एलेन ने कहा कि उनका कोई भी एलबम अमेरिका या इंग्लैंड में पहले पायदान पर नहीं पहुंच पाया है। उन्होंने कहा कि वह इस बार चाहती हैं कि उनके एलबम को दोनों मुल्कों में लोकप्रियता मिले और इसके लिए वह प्रयास कर रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications