जॉन का मजाक उड़ाती दिखेंगी लिली
गायिका लिली एलेन अपने नए म्यूजिक वीडियो में सर इल्टन जॉन का मजाक उड़ाती दिखेंगी। इस वीडियो में उनके साथ जॉन जैसा दिखने वाला एक शख्स नजर आएगा।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक लिली और इल्टन ने पिछले साल लंदन में आयोजित 'जीक्यू मैन ऑफ द ईयर अवार्ड' समारोह की सह-मेजबानी की थी। समारोह के दौरान लिली ने शैंपेन पी ली थी और वह मंच पर नशे में दिखीं। इस पर इल्टन बेहद नाराज हो गए लेकिन एलेन ने उनकी बिल्कुल परवाह न की।
अब एलन अपने नए एलबम 'हू वुड हेव नोन' के एक गीत में जॉन के चित्रों को घूरती हुई नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications











