एलेन ने मीडिया को लताड़ा
ब्रिटिश गायिका लिली एलेन ने ब्रिटिश प्रेस पर अपने बारे में नकारात्मक खबरें देने का आरोप लगाया है।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार 23 वर्षीया एलेन का मानना है कि क्योंकि वह मीडिया के साथ सहयोग नहीं करती इसलिए उनके बारे में नकारात्मक खबरें प्रकाशित हो रही हैं।
उन्होंने कहा, "मैं उनमें से नहीं हूं जो कहूं कि मैं 'तुम्हारे बिना ऐसा नहीं कर सकती थी' मैं इसकी परवाह नहीं करती। मैं आपसे दोस्ती नहीं चाहती। आप मेरे बारे में खबर लिखना चाहते हैं। "
एलेन का कहना है कि वे लोग आपसे किसी आयोजन के दौरान मिलते हैं और अगले दिन आप बिल्कुल अलग बात पढ़ते हो।
उन्होंने मीडिया से अपने संबंधों की तुलना नए नवेले प्यार से करते हुए कहा, "अगर उन्हें दूर रखोगे तो वे आपको चाहेंगे। और ब्रिटिश प्रेस मेरे साथ ऐसे ही है क्योंकि मैं उनसे कहती हूं नहीं, धन्यवाद।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











