एलेन ने पूर्व प्रेमियों की खिंचाई की
ब्रिटेन की पॉप गायिका लिली एलेन ने अपनी नई एलबम 'इट्स नाट मी इट्स यू' में अपने पूर्व प्रेमियों की जमकर खिंचाई की है।
वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक इस एलबम के एक गाने 'आई कुड से' में एलेन ने अपने पूर्व प्रेमी को इस बात के लिए आड़े हाथों लिया है कि वह उनके दोस्तों को पसंद नहीं करता।
एक अन्य गाने में वह एक ऐसे युवक का उल्लेख कर रही हैं, जिस पर वह कभी भी गौर नहीं करेगी। वह कहती हैं "तुम कुरूप हो और मैं जानती हूं कि तुम मुझसे प्यार करते हो लेकिन मैं तुमसे प्यार नहीं करती।"
उन्होंने इस एलबम में अपनी मां को उनकी देखभाल करने के लिए धन्यवाद दिया है तो दूसरी ओर अपने पिता की भी जमकर आलोचना की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











