नशा छोड़कर खुश हैं एलन
ब्रिटेन की पॉप स्टार लिली एलन मादक पदार्थ और शराब के सेवन की बुरी आदत से मुक्त होने के बाद जिंदगी का जमकर लुत्फ उठा रही हैं। नशा से मुक्ति मिलने के बाद एलन ने हाल ही में अपना पहला एलबम जारी किया है, जो काफी सफल रहा है।
वेबसाइट 'डेली मेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक अब तो एलन अपने फ्लैट में नशीले पदार्थ को देखना तक नहीं चाहतीं।
उन्होंने कहा, "मैं नहीं चाहती कि लोग यहां आकर नशा करें। मैं अपने फ्लैट को नशेड़ियों का अड्डा नहीं बनने देना चाहती। मैं जिंदगी भर इन चीजों से दूर रहना चाहती हूं।"
एलन ने जब अपना पहला वीडियो जारी किया था, तब उनकी जमकर तारीफ हुई थी लेकिन जल्द ही वह गलत कारणों से चर्चा में रहने लगी थीं। उन्हें पार्टियों के दौरान नशे की हालत में लोगों के साथ उलझते देखा जाता था, लेकिन अब वह तमाम खराब आदतें छोड़कर जीवन का आनंद ले रही हैं।
एलन का नया एलबम 'इट्स नॉट मी इट्स नॉट यू' काफी सफल रहा है। इसने ब्रिटेन और अमेरिका के संगीत बाजार में धूम मचा दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











