एलेन के गीत पहले पायदान पर
ब्रिटिश पॉप स्टार लिली एलेन के गीत इन दिनों काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। उनके गीत लोकप्रिय गीतों की सूची में पहले पायदान पर पहुंच गए हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' की रिपोर्ट के अनुसार एलेन के गीत 'द फियर' पहले पायदान पर पहुंच गया है, वहीं लेडी गागा के गीत 'जस्ट डांस' को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
गायिका किड कूडी तीसरे और टिंकी स्टायडर चौथे स्थान पर जगह बनाने में कामयाब हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











