गायन से छुट्टी लेना चाहतीं है लिली
ब्रिटिश पॉप स्टार लिली एलेन कुछ दिनों के लिए गायन की दुनिया से छुट्टी से लेकर अभिनय के क्षेत्र में भाग्य आजमाना चाहती हैं।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार लिली अभिनय की दुनिया में कदम रंगमंच के जरिए रखेंगी। वह जल्द ही मंच पर 'रीजंस टू बी प्रिटी' नामक एक नाटक में अभिनय करती नजर आएंगी।
नाटक का निर्देशन नील लेब्यूटन करेंगे। नाटक के संबंध में लिली ने कहा, "यह नाटक मेरे दिल के करीब है।" उन्होंने कहा कि वह 'रीजंस टू बी प्रिटी' में मुख्य नायिका का किरदार निभाएंगी।
लिली ने कहा कि वह आने वाले कुछ दिनों तक गायन से दूर रहेंगी। उन्होंने कहा, "मैं संघर्ष कर रही हूं और कुछ नया करने की कोशिश कर रही हूं।"
acting अभिनय गायन नील लेब्यूट रीजंस टू बी प्रिटी लिली एलेन lily allen music neil labute reasons to be pretty


Click it and Unblock the Notifications