कमर दर्द से परेशान हैं लिली
संगीत कार्यक्रम के दौरान मंच से गिर जाने के कारण ब्रिटिश गायिका लिली एलेन कमर दर्द से जूझ रही हैं।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार पिछले महीने फिनलैंड में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान लिली मंच से गिर गई थीं। लिली ने कहा कि उनके कमर में काफी चोट लगी थी।
लिली ने कहा कि अभी भी उन्हें कमर में दर्द हो रहा है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।


Click it and Unblock the Notifications











