आधी रात में कपड़े उतारकर सड़क पर घूमने लगा ये सिंगर, करने लगा अजीबोगरीब हरकत तो पुलिस ने किया गिरफ्तार और...

Lil Nas X viral incident: ग्रैमी जीत चुके रैपर लिल नैस एक्स, जो 2019 के सुपरहिट गाने Old Town Road से दुनिया भर में मशहूर हुए, एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 26 साल के रैपर, जिनका असली नाम मोंटेरो लमार हिल है, उन्हें हाल ही में अजीबोगरीब हाल में स्पॉट किया गया।
21 अगस्त को वेंटुरा बुलेवार्ड, लॉस एंजेलेस में मोंटेरो लमार हिल को लगभग न्यूड पाए जाने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया।
क्या हुआ असल में?
गुरुवार की सुबह, लोगों ने पुलिस को कॉल किया जब उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति केवल अंडरवियर और काउबॉय बूट्स पहनकर, अजीबों-गरीब बातें कर रहा था और अपने सिर पर ट्रैफिक कोन रख रहा था। पुलिस ने पुष्टि की कि एक हाफ न्यूड और गलत बर्ताव करने वाले व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, रैपर ने कथित रूप से पुलिस पर धावा बोला, जिसके बाद उन्हें कंट्रोल कर अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद उन्हें मिस्डेमीनर बैटरी के शक में बुक किया गया क्योंकि उन्होंने कथित तौर पर एक अधिकारी को चोट पहुंचाई। अभी यह साफ नहीं है कि इस घटना में कोई ड्रग्स शामिल थे या नहीं। हालांकि, कुछ फैंस का मानना है कि यह मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्या हो सकती है।
लिल नैस एक्स का करियर
लिल नैस एक्स एक अमेरिकी रैपर, सिंगर और सॉन्गराइटर हैं। उन्हें अपने म्यूजिक और स्टाइल में नए प्रयोग के लिए जाना जाता है। उन्होंने 2019 में Old Town Road से ग्लोबल स्टारडम पाया। यह गाना TikTok पर वायरल हुआ और Billboard Hot 100 पर 19 हफ्तों तक नंबर 1 रहा। सिर्फ अमेरिका में इस गाने से लगभग 14 मिलियन की कमाई हुई।
इसके बाद उन्होंने कई हिट एल्बम और गाने दिए, जैसे Montero (Call Me By Your Name)। 2021 में उनके Satan Shoes लॉन्च ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। उनके बेबाक अंदाज और क्रिएटिव वीडियो उन्हें पॉप कल्चर आइकन बनाते हैं।
लिल नैस एक्स की नेटवर्थ
इस घटना के बाद उनके आर्थिक हालात भी चर्चा में आ गए। Celebrity Net Worth के अनुसार उनकी कुल संपत्ति लगभग 9 मिलियन है। उनकी कमाई मुख्य रूप से Old Town Road की रॉयल्टी, एल्बम, टूर और ब्रांड कोलैबोरेशन्स से आती है।
फैंस के रिएक्शन और चिंता
लिल नैस एक्स ने हाल ही में नए एल्बम Dreamboy के लिए टीजर शेयर किए हैं। अस्पताल में भर्ती होने के बाद फैंस की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली रही। कुछ लोग उनकी सेहत को लेकर परेशान हैं, जबकि कुछ लोग इसे उनके थिएट्रिकल सेल्फ-प्रमोशन का हिस्सा मान रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications