चार ऑस्कर्स से नवाजी गयी 'लाईफ ऑफ पाई'
यह अवॉर्ड समारोह लॉस एजेंल्स में रविवार 24 फरवरी की रात को संपन्न हुआ था। 'लाइफ ऑफ पाई' फिल्म में बेहतरीन 3डी इफेक्ट यूज किये गये थे और साथ ही फिल्म में डाले गये स्पेशल इफेक्ट्स काफी जानदार और बेहतरीन थे। फिल्म को भारत में भी काफी सराहना मिली थी और साथ ही भारत के सिनेमाघरों में बॉलीवुड फिल्मों से ज्यादा लाईफ ऑफ पाई ने कमाई की थी।
लाईफ ऑफ पाई का अधिकतर हिस्सा भारत के हिस्सों में शूट किया गया है। फिल्म के लिए क्लॉडियो मिरांडा ने सिनेमेटोग्राफी अवार्ड ग्रहण किया। यह उन्हें मिला पहला ऑस्कर अवार्ड है। वैसे 2008 में फिल्म 'द क्यूरियस केस ऑफ बेंजामिन बटन' के लिए वह ऑस्कर में नामांकित हुए थे। ज्ञात हो कि लाइफ ऑफ पाई 2001 में नॉवेल राइटर यान मार्टल द्वारा लिखी गयी नॉवेल पर आधारित है। फिल्म को ऑस्कर्स में 11 वर्गों में नामांकन मिला था। अभी तक लाइफ ऑफ पाई ने दो कैटगरी के अवॉर्ड अपनी झोली में डाल ली है।
'लाइफ ऑफ पाई' फिल्म में इरफान खान और तब्बू ने भी बेहतरीन एक्टिंग की है। फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले एक्टर पाई यानी सूरज शर्मा की एक्टिंग की भी सभी ने तारीफ की। सूरज शर्मा की ये पहली फिल्म थी और पहली ही फिल्म से सूरज ने अपनी एक्टिगं से सबको अचंभित कर दिया। विज्युल इफेक्ट्स के लिए बिल वेस्टेनहोफर, ग्विलायूम रोचेरोन, एरिक-जैन डी बोएर व डोनाल्ड आर.इलियट ने संयुक्त रूप से अवार्ड ग्रहण किया।


Click it and Unblock the Notifications












