क्यों देखें लाइफ ऑफ पाई- ट्विटर फीडबैक
हॉलीवुड के ऑस्कर विजेता निर्देशक एंग ली की फिल्म लाइफ ऑफ पाई आज 23 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को अभी से मिले जुले रिव्यूस मिल रहे हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका में दिल्ली शहर के 17 साल के सूरज शर्मा हैं साथ ही बॉलीवडु के मंजे हुए कलाकार तब्बू और इरफान खान भी इस फल्म का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। एंग ली का मानना है कि ये फिल्म उनके करियर की अब तक की सबसे कठिन फिल्म है।
यान मार्शल की हिट नॉवेल लाइफ ऑफ पाई पर आधारित ये फिल्म इतनी खूबसूरती से फिल्माई गयी है कि फिल्म के 2 घंटे कैसे बीत जाएंगे आपको पता भी नहीं चलेगा। फिल्म को सभी ने तीन की रेटिंग दी है। क्रिटिक्स ने भी फिल्म की थीम और फिल्म के बेहतरीन निर्देशन को सराहा है। कहा जा सकता है कि एंग ली ने एक बार फिर से खुद को साबित किया है। सूरज शर्मा की एक्टिंग और टाइगर पार्कर का कैरेक्टर फिल्म की जान है। साथ ही फिल्म का 3डी इफेक्ट भी काफी बेहतरीन है।
किस तरह इंसान का विश्वास उसे जिंदगी की बड़ी से बड़ी मुसीबत से बाहर ले आता है यही इस फिल्म की कहानी की थीम है। कुछ दर्शकों का ये मानना है कि लाइफ ऑफ पाई का कुछ कुछ हिस्सा हिन्दू पुराणों से भी मिलता जुलता है। फिल्म को देखकर आए सभी दर्शक फिल्म की तारीफ ही करते दिखे। फिल्हाल आइये दिखाते हैं आपको फिल्म के बारे में क्या राय रखते हैं ट्विटर यूजर्स।


Click it and Unblock the Notifications