ट्वाइलाइट को पीछे छोड़ लाइफ ऑफ पाय निकली आगे

एक ओर जहां बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ देने वाली हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर 'ट्वाइलाइट सागा' का आखिरी पार्ट 'ब्रेकिंग डाउन' भी इसी हफ्ते रिलीज हुआ है वहीं एंग ली की लाइफ ऑफ पाय भी रिलीज हुई है। और तो और जहां लाइफ ऑफ पाय के सारे शो हाउसफुल जा रहे हैं वहीं ट्वाइलाइट के आखिरी पार्ट को देखने को लोग उतना उत्सुक नहीं दिख रहे। यूं लग रहा है कि शायद इस आखिरी पार्ट को देखने को लोग जितना उत्सुक थे फिल्म ने उन्हें उतना ही निराश किया है। कहा जा रहा है कि फिल्म में से मुख्य दृष्य हटा दिये गये हैं। हालांकि ट्वाइलाइट के दीवाने बिना कुछ सोचे समझे फिल्म को देखन जरुर जा रहे हैं क्योंकि रॉबर्ट पैंटिंसन और क्रिस्टीन स्टीवर्ट के चाहने वाले किसी भी कीमत पर इस फिल्म को देखना चाहते हैं आखिर उनकी पसंदीदा प्रेम कहानी का ये अंत जो है।
लेकिन बॉक्स ऑफिस का हाल देखने के बाद यही लग रहा है कि लाइफ ऑफ पाय ट्वाइलाइट को पीछे छोड़ काफी आगे निकल चुकी है। टविटर पर भी लोग ट्वाइलाइट को देखने के बाद बाकियो को यही कह रहे हैं कि वो ट्वाइलाइट पर पैसे ना खर्च करके लाइफ ऑफ पाय देखें। लाइफ ऑफ पाय में बेहतरीन 3 डी इफेक्ट दिये गये हैं। साथ ही इरफान खान और तब्बू जैसे बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार भी फिल्म का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। सूरज शर्मा की एक्टिंग भी काबिले तारीफ है। तो अब आप ही डिसाइड कीजिये कि आप इस वीकेंड क्या देखना पसंद करेंगे? ट्वाइलाइट सागा का आखिरी पार्ट या फिर 'लाइफ ऑफ पाय'।


Click it and Unblock the Notifications











