लीबिया:ऑस्कर नामांकित निर्देशक की मौत

शुरुआती ख़बरों के अनुसार टिम अन्य पत्रकारों के साथ अपना काम कर रहे थे जब वहाँ एक ग्रेनेड आकर गिरी. टिम हेथरिंगटन ने अपने एक साथी के मिलकर अफ़ग़ान युद्ध पर रेसट्रेपो नाम की डॉक्यूमेंट्री बनाई थी जिसे इस साल ऑस्कर के लिए नामांकित किया गया था. उनके पास ब्रिटेन और अमरीका की नागरिकता थी. मिसराता में हुए हमले में तीन अन्य पश्चिमी पत्रकार घायल हो गए हैं जिनमें से दो गंभीर रूप से ज़ख्मी है.
सच्च दिखाने का जज़्बा
टिम द्वारा निर्देशित और ऑस्कर नामांकित वृत्तचित्र रेसट्रेपो उन सैनिकों के जीवन के बारे में थी जो पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान में तैनात हैं. टिम हेथरिंगटन और उनके साथी निर्देशक का कहना था कि वे सैनिकों के जीवन में व्यापत डर और बोरियत को दर्शाना चाहते थे. टिम हेथरिंगटन का जन्म ब्रिटेन के लिवरपूल में हुआ. अफ़्रीका में फ़ोटोग्राफ़ी करते हुए वे काफ़ी मशहूर हुए.
2007 में उन्हें वर्ल्ड प्रेस फ़ोटो ऑफ़ द ईयर का पुरस्कार मिला था. उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान में एक थके हारे सैनिका की फ़ोटो खींची थी. बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में टिम ने कहा था कि उनका मकसद हिंसा और राजनीतिक अस्थिरता के बीच रहने वाले लोगों के जीवन का सच्चा विवरण देना है. अपना मकसद पूरा करने की क़ीमत शायद उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ी है.


Click it and Unblock the Notifications











