लेविस ने ओबामा का निमंत्रण ठुकराया

24 वर्षीय लेविस इन दिनों अपने नए एल्बम 'स्पीरिट' के निर्माण में व्यस्त हैं। एल्बम की शूटिंग लॉस एंजेलिस में चल रही है। हाल ही में ओबामा ने उन्हें वाशिंगटन आकर कार्यक्रम पेश करने और अपने साथ रात का खाना खाने का न्योता दिया था लेकिन लेविस इस न्योते को स्वीकार करने की स्थिति में नहीं थीं।
एक सूत्र ने बताया, "लेविस को इस बात की खुशी है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने उन्हें कार्यक्रम पेश करने और रात के खाने के लिए आमंत्रित किया था लेकिन व्यस्तता के कारण वह नहीं जा सकीं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
अमेरिकी राष्ट्रपति गायिका बराक ओबामा ब्रिटेन मिशेल ओबामा लियोना लेविस barack obama british singer hollywood leona lewis


Click it and Unblock the Notifications