पुलिस से डरी लियोना लेविस!
हॉलीवुड अभिनेत्री लियोना लेविस पिछले दिनों पुलिस के संपर्क करने पर डर गईं लेकिन बाद में पता चला कि पुलिसकर्मी उनका ऑटोग्राफ लेना चाहते थे।
वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक लेविस की मां ने अपने घर के निकट गलत ढंग से गाड़ी पार्क कर रखी थी। इसकी वजह से पुलिस को देखकर लेविस डर गई थीं।
लेविस ने बताया, "पुलिस को देखकर मेरी मां गैराज की ओर गाड़ी हटाने के लिए भागीं लेकिन पुलिसकर्मियों के आने बाद पता चला कि वे मेरा ऑटोग्राफ लेना चाहते थे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











