लियोना लेविस को मिला पुरस्कार!
उभरती हुई ब्रिटिश गायिका लिओना लुईस को लोकप्रिय पत्रिका 'बिलबोर्ड' ने शीर्ष नवोदित कलाकार के पुरस्कार से नवाजा है।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक इस पुरस्कार के मिलने पर आगामी ग्रेमी पुरस्कारों के लिए उनका दावा मजबूत होगा। इस पुरस्कार में लुईस को तीन श्रेणियों में नामांकित किया गया है।
लुईस ने कहा, "मैं प्रत्येक पल का आनंद उठाती हूं। मुझे एक बेहतर अवसर मिला है और मैं इस दौरान अच्छा काम कर रही हूं। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications