लारा स्टोन का कामुक विज्ञापन प्रतिबंधित
लास एंजेलिस। सुपरमॉडल लारा स्टोन के ताजातरीन केल्विन क्लीन विज्ञापन को आस्ट्रेलिया में प्रतिबंधित कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि स्टोन का यह विज्ञापन अपने चित्रों के माध्यम से 'हिंसा और बलात्कार' को बढ़ावा देता है।
हॉलैंड निवासी स्टोन को इस विज्ञापन में अंत:वस्त्र पहने कई पुरुषों के साथ दिखाया गया है। एक पुरुष जहां उनके साथ आपत्तिजनक स्थिति में खड़ा है वहीं दूसरा उनके बाल खींच रहा है।
वेबसाइट 'एस शो बिज डॉट कॉम' के मुताबिक इस विज्ञापन को लेकर शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों ने इसके सभी चित्रों को आस्ट्रेलिया से समेटने के आदेश दे दिए।
advertisement australiya ऑस्ट्रेलिया बलात्कार मॉडल लारा स्टोन विज्ञापन हिंसाlara stone modal rape violence


Click it and Unblock the Notifications
