मां-बेटी की भूमिका में लैंसबरी-जेटा
हॉलीवुड में अपने पैर जमा चुकीं ब्रिटेन की मशहूर अदाकारा एंजेला लैंसबरी और कैथरीन जीटा जोंस स्टीफन सोंडहेम की संगीतमय फिल्म 'ए लिटिल नाइट म्यूजिक' में मां-बेटी की भूमिका में दिखेंगी।
वेबसाइट 'आईएमडीबी डॉट कॉम' के मुताबिक लैंसबरी ने इस फिल्म में इसी शर्त पर काम करना स्वीकार किया है कि उनकी बेटी की भूमिका के लिए किसी बड़ी अभिनेत्री का चयन किया जाएगा। इस फिल्म की शूटिंग दिसंबर में शुरू हो रही है।
इस फिल्म में बेटी की भूमिका ग्लाइनिस जोंस को दी जा रही थी लेकिन बाद में इसके लिए जोंस का चयन किया गया। इस फिल्म में 'सेंड इन द क्लाउंस' और 'एवरी डे ए लिटिल डेथ' जैसे मशहूर गानों को जगह मिली है।
a little night music angela lansbury ए लिटिल नाइट म्यूजिक एंजेला लैंसबरी कैथरीन जीटा जोंस हॉलीवुड catherine zeta jones hollywood


Click it and Unblock the Notifications