गागा के कपड़े बने मुसीबत

दरअसल हुआ यूं कि गागा के इन अजीन कपड़ों के कारण उनके पैरों में सूजन आ गई थी, औऱ खून के थक्के जम गए। तकलीफ और न बढ़े इसलिए विमान कर्मचारियों ने उनके वस्त्र बदलवा दिए। वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक गागा ने जब हीथ्रो हवाईअड्डे से अमेरिका के लिए उड़ान भरी थी तब वह काले और पीले रंग के परिधानों में थीं। उनके कपड़े बहुत असुविधाजनक थे।
इस वजह से उनके पैरों की नसों में रक्त का जमाव होने से उनमें सूजन आ गई थी। उनके पैरों में और अधिक तकलीफ न हो इसलिए चालक दल सदस्यों ने उनसे वस्त्र बदलने के लिए कहा। औऱ तब कहीं जाकर लेडी गागा औऱ विमान कर्मचारी दोनों चैन से बैठ पाए।


Click it and Unblock the Notifications