छा गयी एमटीवी ईएमए समारोह में लेडी गागा, जीते चार अवार्ड

यह नये कैटेगरी का पुरस्कार है, जो प्रशंसकों के प्रति सबसे अधिक प्रतिबद्ध कलाकार को दिया जाता है। सूत्रों के अनुसार गायक जस्टिन बीबर, बर्नो मार्स और रॉक बैंड 30 सेकंड्स टू मार्स में से प्रत्येक को दो-दो पुरस्कार मिले।
बीबर को सर्वश्रेष्ठ पुरुष गायक व सर्वश्रेष्ठ पॉप गायक का पुरस्कार मिला। जेरेड लेटो के बैंड को बेस्ट वर्ल्ड स्टेज व बेस्ट अल्टरनेटिव पुरस्कार मिले। बर्नो को बेस्ट पुश व सर्वश्रेष्ठ नए कलाकार का पुरस्कार मिला।
कैटी पेरी को बेस्ट लाइव परफॉर्मर का अवार्ड मिला। लिंकिन पार्क को सर्वश्रेष्ठ रॉक कलाकार का पुरस्कार मिला। समारोह में जेसी जे ने एमी वाइनहाउस को वीडियो श्रद्धांजलि दी।


Click it and Unblock the Notifications











