टि्वटर पर लेडी गागा ने रचा इतिहास, मिले करोड़ो चाहने वाले

वो दुनिया की पहली हस्ती बन गयी हैं जिनके टि्वटर पर चाहने वाले 1.8 करोड़ है। गागा ने यह रिकार्ड मशहूर गायक जस्टिन बीबर को हरा कर जीता है। जस्टिन के केवल 1.6 करोड़ चाहने वाले थे। आपको बता दें कि लेडी गागा के 1,81,33,842 ऑनलाइन प्रशंसक हैं।
अपनी सफलता पर इतराते हुए लेडी गागा ने कहा कि यह तो मेरे चाहनेवालों की नजरें इनायत है जिनकी मुहब्बत ने मुझे यह कीर्तिमान स्थापित करने का मौका मिला है। मुझे उम्मीद है कि आगे भी इसी तरह मुझे लोगों की मुहब्बत और समर्थन मिलता रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications