..................... Lady Gaga tops highest earning celebrity under 30 list - Hindi Filmibeat

विश्व की सर्वाधिक कमाऊ हस्ती बनीं गागा

पॉप गायिका लेडी गागा ने फोर्ब्स पत्रिका द्वारा जारी की गई साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 30 हस्तियों की सूची में शीर्ष स्थान पाया है।

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक 27 वर्षीय गागा ने जून 2012 से जून 2013 के बीच आठ करोड़ डॉलर की कमाई की है। गागा ने कमाई के मामले में गायक जस्टिन बीबर और गायिका स्वीफ्ट टेलर को भी पीछे छोड़ दिया है।

Lady Gaga tops highest earning celebrity under 30 list

बीबर इस कतार में दूसरे स्थान पर हैं, जिनकी कमाई इस अवधि में 5.8 करोड़ डॉलर रही, जबकि 5.5 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ स्वीफ्ट तीसरे स्थान पर हैं।

स्काटलैंड के डिस्क जॉकी और गायक-गीतकार कैल्विन हैरिस ने 4.6 डॉलर की कमाई कर चौथा और रिहाना ने 4.3 डॉलर की कमाई के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

शीर्ष दस हस्तियों की सूची में केटी पेरी, जेनिफर लॉरेंस , एडीले, क्रिस्टीन स्टीवर्ट और टेलर लॉटनर के नाम शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X