रिकॉर्डिंग से पहले न्यूड हुईं लेडी गागा

यूके की न्यूज वेबसाइट दि सन के मुताबिक लेडी गागा अपने एक गीत की रिकॉर्डिंग के लिये स्टूडियो पहुंचीं और अचानक उनके मन में न्यूड होने का आईडिया आ गया। और उन्होंने टीम से कहा कि वो नग्न होकर गाने की रिकॉर्डिंग करेंगी। गागा का कहना है कि घर में जब वो नग्न अवस्था में कोई गाना गाती हैं तो उनकी आवाज़ और अधिक अच्छी और मधुर हो जाती है। इसीलिये वो अपना आने वाले एल्बम के लिये नग्न होकर गाने गायेंगी।
वैसे एक बात यह भी है कि आज कल गागा को नेकेड होने का भूत कुछ ज्यादा ही सवार है। हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर अपनी नग्न अवस्था में कुछ तस्वीरें अपलोड की थीं, जो लोगों ने जमकर रीट्वीट की थीं। उन तस्वीरों में गागा ने अपने गुप्त अंगों को अपनी बाहों से छिपाया हुआ था।
हाल ही में गागा ने अपने घर में खुद का वीडियो बनाया था, जिसमें उन्होंने अपने स्वेटर को ऊपर उठाते हुए शॉट दिया है। इस शॉट में गागा अर्द्धनग्न अवस्था में देखी जा सकती हैं। गागा ने अपना यह वीडियो यूट्यूब पर भी अपलोड किया था। इस वीडियो को 13 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
यही नहीं न्यूड होने का सिलसिला उनके परफ्यूम विज्ञापन में भी चला। एक परफ्यूम के विज्ञापन के लिये लेडी गागा ने अपने कपड़े उतार दिये। यही कारण रहा कि मार्केट में परफ्यूम की डिमांड बढ़ गई। यह परफ्यूम खास तौर से महिलाओं के लिये है, जो पुरुषों को आकर्षित करता है।
वैसे इन दिनों लेडी गागा रूस में अपने कंसर्ट की तैयारी भी कर रही हैं। वहां उनके लाखों फैन्स हैं, जो उनका बेसबरी से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications