गागा के लिए दीवानगी, कोई भी कीमत देने को तैयार हैं फैन्स

दिल्ली पहुंचने के बाद गागा ने ट्विटर पर ट्वीट किया, कि फाइनली मैं यहां हूं। मेरा सपना सच हो गया। मैं भारत में फॉर्मूला 1 रेस में अपनी प्रस्तुति दूंगी। आज यहां मेरा पहला दिन है। उन्होंने लिखा, हम न्यूयार्क में नहीं हैं। यह नई दिल्ली है! हम काफी लम्बा सफर तय कर यहां पहुंचे हैं। नमस्ते!
हम आपको बता दें कि गागा के गानों की दीवानगी इतनी ज्यादा है कि इस कार्यक्रम के सारे टीकट बिक चुके हैं। हर टिकट की प्राइज 40,000 रुपये है। कार्यक्रम के आयोजक और एक्टर अर्जुन रामपाल ने बताया कि समारोह की सभी टिकटें बिक चुकी हैं। लेकिन इसके बाद भी हमारे पास कई युथ आ रहे हैं टिकटों के लिए लेकिन यह शो अब हाउसफुल हो चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











