व्हीलचेयर से उठकर गागा की पहली परफॉर्मेंस
हॉलीवुड की जानी मानी पॉप सिंगर लेडी गागा की हाल ही में दाहिने कूल्हे की सर्जरी हुई और उसके बाद काफी समय तक लेडी गागा स्टेज से दूर रहीं। हाल ही में लेडी गागा ने अपनी सर्जरी के बाद पहली परफॉर्मेंस दी है। लेडी गागा को स्टेज पर इतने समय बाद देखकर उनके फैन्स काफी खुश हुए साथ ही लेडी गागा के साथ परफॉर्म कर रहे जैज सिंगर ब्रायन न्यूमैन ने भी गागा को ढ़ेर सारा धन्यवाद कहा कि उन्होंने अपनी सर्जरी होने के बावजूद स्टेज पर उनके साथ परफॉर्म करने के लिए हां कही।
लेडी गागा द्वारा ब्रायन न्यूमैन के साथ बिना किसी रिहर्सल और बिना किसी तैयारी के जीपी होटल में होने वाले जैज इवेंट में परफॉर्म करने के बाद लेडी गागा को ब्रायन ने धन्यवाद दिया। ब्रायन न्यूमैन ने ट्वीट किया आप सभी को धन्यवाद और खास तौर पर लेडी गागा को जो कि जेपी होटल में आईं और परफॉर्मेंस दी। पिछले कुछ समय से गागा को अपनी सर्जरी के बाद से सोने का पानी चढ़े व्हीलचेयर पर देखा गया। इसी व्हीलचेयर पर बैठकर लेडी गागा ने अपने अगले एलबम आर्टपॉप की तैयारी भी की है।

खबर ये भी है कि अचानक से सर्जरी की वजह से लेडी गागा को अपना बॉर्न दिस वे बॉल वर्ल्ड टूर भी कैंसिल करना पड़ा था। लेकिन अब लेडी गागा काफी बेहतर हैं और बताया जा रहा है कि टोनी बैनेट ने भी जल्द ही गागा के साथ जैज एल्बम बनाने का भी प्लान किया है।


Click it and Unblock the Notifications











