..................... Lady Gaga ready for live gig in August? - Hindi Filmibeat

अगस्त में वापसी करेंगी गागा

पॉप गायिका लेडी गागा हाल ही में सर्जरी से गुजरी हैं और वह सम्भवत: न्यूयार्क में अगस्त महीने में बेयोंसे नोल्स के शो में प्रस्तुति देंगी।गागा इस शो के जरिए वापसी की तैयारी कर रही हैं। अगर इस खबर को सच मानें तो फरवरी में हुई उनकी सर्जरी के बाद यह उनका बड़ा संगीत कार्यक्रम होगा।

Lady Gaga

वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, यह चर्चा शो से जुड़े एक वेबसाइट 'सांगकिक' द्वारा भेजे गए मेल की वजह से शुरू हुई है जिसमें गागा के तीन अगस्त को क्वीन बी के साथ प्रस्तुति देने की बात कही गई है।

बेयोंसे और गागा अच्छी सहेलियां हैं तथा ये दोनों 2010 में 'टेलीफोन' शो साथ-साथ कर चुकी हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X