भड़की लेडी गागा, कहा मेरी तस्वीर खिंचने की जरूरत नहीं

दरअसल जानी मानी हस्तियों की तस्वीरें उतारने वाले एक फोटोग्राफर द्वारा रोके जाने पर पॉप गायिका लेडी गागा ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। फोटोग्राफर ने गागा को कार चलाने के दौरान तस्वीरें खींचने के लिए रोक दिया था।
सूत्रों कि माने तो 26 वर्षीय गायिका जब कार चलाना सीख रही थीं तभी फोटोग्राफर उनके पास पहुंच गया। और उनकी तस्वीरें खिंचने लगा इसपर गागा को काफी गुस्सा आ गया। क्योकि वह नहीं चाह रही थी कि कोई कार ड्राइव करते समय उनकी तस्वीरें खिंचे।
इसके बाद भी लेडी गागा का गुस्सा शांत नहीं हुआ और गागा ने सोशल साइट ट्विटर पर अपने प्रसंशकों को बताया कि वह अपनी प्रसिद्धि से बहुत अधिक परेशान हो जाती हैं और उनका ध्यान भटक जाता है। गागा ने लिखा, 'जब मैं कार चलाना सीख रही थी, तब आपको मेरी तस्वीरें लेने की आवश्यकता नहीं थी। गागा हाल ही में ऑडी कार आर 8 ली है।


Click it and Unblock the Notifications