भारतीय बच्चों को गोद लेंगी लेडी गागा

अपने अलग ही अंदाज के लिए मशहरू लेडी गागा अपने भारतीय दौरे के समय दो अनाथ आश्रम गई थी। सूत्रों के हवाले से खबर है कि लेडी गागा तीन अनाथ बच्चों को गोद लेना चाहती हैं। वह इस मामले में काफी समय से सोच रहीं हैं।
भारत से बच्चे गोद लेने के बाद वह एक अमरीकी बच्चे को भी गोद लेना चाहती है। लेडी गागा जब छोटी थी तब भी वह बच्चों को गोद लेने के बारे में सोचती थी। लेडी गागा अपने मित्रों से कहा करती थी कि उसे किसी उद्देश्य के लिए धरती पर भेजा गया है। वह इसे जरूर पूरा करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











