लेडी गागा बॉलीवुड के लिए हिंदी में गायेंगी गाना

गौरतलब है कि सलीम-सुलेमान ने गागा से हां कहलवाया है और अब वह बॉर्न द रे का हिंदी फिल्मी रीमिक्स बनायेंगी। यह गीत 23 मई तक लांच होने की बात हो रही है। 25 वर्षीय अमेरिकी गागा ने इस बारे में बस इतना ही कहा है कि वह अभी कुछ भी नहीं कहना चाहतीं, लोग उनका काम देखें। वहीं सलमान और सलीम इस बात से बेहद खुश हैं कि उन्हें लेडी गागा के साथ काम करने का मौका मिल रहा है।
वे बताते हैं कि उन्होंने अभी तक लेडी गागा के साथ 20 दिनों तक काम किया है और उन्हें उनके साथ काम करने में बड़ा मजा भी आया है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले खबर आ रही थी शाहरुख खान ने अपनी फिल्म के लिए लेडीगागा को तैयार कर लिया है। लेकिन बाद में यह खबर झूठी साबित हुई।


Click it and Unblock the Notifications











