2010 में 'सबसे प्रभावशाली' लेडी गागा
अमेरिका की 'टाइम' पत्रिका द्वारा कराए गए एक सर्वेक्षण में पॉप गायिका लेडी गागा को 2010 की सबसे प्रभावशाली कलाकार चुना गया है। पच्चीस कलाकारों की सूची में 24 वर्षीय गागा का नाम शीर्ष पर है।
सूची में दूसरे स्थान पर टेलीविजन हास्य कलाकार कोनन ओ'ब्रायन का नाम है जबकि तीसरे स्थान पर कैथरीन बिगलो और चौथे स्थान पर ओपराह विनफ्रे हैं।
इस सूची में 'ट्वाइलाइट' श्रेणी की फिल्मों के अभिनेता रॉबर्ट पैटिन्सन को छठा और गायिका टेलर स्विफ्ट को नौवां स्थान मिला है। अमेरिकी अभिनेत्री ली मिशेल ने साइमन कॉवेल और एल्टन जॉन को पीछे छोड़ते हुए 13वां स्थान हासिल किया है।


Click it and Unblock the Notifications