लेडी गागा को पसंद करती हैं मैडोना
लोकप्रिय पॉप गायिका मैडोना ने कहा है कि उन्हें युवा गायिका लेडी गागा की गायिकी पंसद है।
वेबसाइट 'कंटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार मैडोना ने कहा कि 23 वर्षीया लेडी गागा अच्छा गाती हैं। उन्होंने कहा, "मैं लेडी गागा में खुद को देखती हूं।"
मैडोना ने कहा कि जब वह पहली बार लेडी गागा से मिली थीं तो युवा गायिका के पास संगीत निर्माण के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे लेकिन वह काफी कम वक्त में अपनी गायिकी से आगे बढ़ी हैं।


Click it and Unblock the Notifications