लेडी गागा को एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवार्ड

एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवॉर्ड्स की शुरुआत लेडी गागा ने 'यू एंड आई' गाने के साथ की। इस पूरे अवार्ड शो में गागा ने मेल ड्रेस पहनकर शो परफॉर्म किया शो के बाद भी लेडी गागा इस ड्रेस में नज़र आई।
गागा को बेस्ट फीमेल वीडियो 'बॉर्न दिस वे' के लिए अवार्ड मिला साथ ही इसी गाने के एलबम को सर्वश्रेष्ठ वीडियो संदेश का भी अवॉर्ड दिया गया। गागा ने अवॉर्ड लेने के बाद कहा, 'मैं यहां आकर काफी खुश हूं'।
इसी के साथ इस शो में ब्रिटनी स्पीयर्स को बेस्ट पॉप वीडियो अवॉर्ड 'टिल द वर्ल्ड एंड्स' के लिए दिया गया। साथ ही ब्रिटनी को माइकल जैक्सन के नाम से एक विशेष सम्मान से भी नवाजा गया।
एमटीवी पाप सिंगर पॉप म्यूजिक ब्रिटनी स्पीयर्स म्यूजिक एवॉर्ड लेडी गागा संगीत पुरस्कार हॉलीवुड hollywood lady gaga mtv music award pop music pop singer


Click it and Unblock the Notifications