दुनिया की सबसे बड़ी पत्रिका के मुखपृष्ठ की शोभा बढ़ाएंगी लेडी गागा

सूत्र के अनुसार लेडी गागा इस मैग्जिन के मेन पेज के साथ लास्ट पेज पर भी नज़र आएंगी। लेडी गागा के लिए यह साल सचमुच धमाके दार रहा है। हर तरफ से उनकी शोहरत बढ़ते ही जा रही है।
25 वर्षीय गागा विजनायर नाम की इस मैग्जिन की शोभा बनने जा रही हैं। इसमें वह तेल में भीगी जलपरी के रूप में नजर आएंगी। पत्रिका के इस विशेष संस्करण की कीमत 15,000 अमेरिकी डॉलर रखी गयी है।
विजनायर ने पहले से ही घोषित कर रखा है कि आकार में सबसे बड़ी पत्रिका होने के कारण ही उसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।


Click it and Unblock the Notifications











