लेडी गागा की नयी प्रशंसक जेसिका पार्कर
लेडी गागा और उनके चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। भले ही दुनिया लेडी गागा को उनके अजीबोगरीब फैशन या ऊलजलूल हरकतों के लिए जानती हो लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उन्हे उनके संगूत की वजह से जानते हैं और पसंद करते हें।
लेडी गागा के म्यूजिक एल्बम कुछ हट कर होते हैं। एक सज्जन ने तो लेडी गागा के संगीत की तुलना पॉप संगीत के बादशाह माइकल जैक्सन से कर डाली। अब लेगी गागा की नयी प्रशंसिका के रूप में सामने आयी हैं हॉलीवुड अभिनेत्री सराह जेसिका पार्कर । वह कहती हैं कि लेडी गागा का संगीत उन्हें पसंद है और वह उनके गैर पारंपरिक गीत सुनना पसंद करती हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक पार्कर कहती है, "मैं लेडी गागा के संबंध में एक बात कहना चाहती हूं। करीब डेढ़ साल पहले मैं एक फिल्म के संपादन कक्ष में बैठी थी उस दौरान मैंने अपने आईपॉड में गागा के जितने हो सके उतने गीत रिकॉर्ड कर लिए थे। वह इन दिनों मुख्यधारा में नहीं हैं, लेकिन मैं उन्हें पसंद करती थी।"
actress अभिनेत्री पॉप संगीत पॉप सिंगर लेडी गागा सारा जेसिका पार्कर हॉलीवुड hollywood lady gaga pop music pop singer sarah jessica parker


Click it and Unblock the Notifications
