सुंदर लगती हूं जब खुश रहती हूं: लेडी गागा

लेडी गागा खुश होने पर महसूस करती हैं खुद को सुंदर महसूस करने वाली गागा अपने शरीर से अधिक अपने दिल और दिमाग को अधिक महत्व देती हैं। उनका कहना है कि फिलहाल वह अपने जीवन से खुश हैं । गागा ने कहा मेरा दिल और दिमाग मेरे लिये महत्वपूर्ण है।
मैं जब खुश होती हूं तो मानती हूं कि मैं काफी सुंदर हूं। मैं फिलहाल काफी खुश हूं। मेरे पास अच्छे मित्र हैं और मैं काफी नया संगीत दे रही हूं कई जगहों पर टूर कर रही हूं। मेरे पास पूरा रचनात्मक नियंत्राण है।
पॉप गायिका ने कहा मेरे प्रशंसक इस बात की चिंता नहीं करते कि मैं क्या हूं। इसीलिये मैं उन्हें पसंद करती हूं। मैं परवाह नहीं करती कि मैं लडका हूं अथवा लड़की अथवा बीच की अथवा विवाहित या फिर अकेली। या आज मेरे बाल हैं और दूसरे दिन नहीं। वे भी इसकी परवाह नहीं करते।


Click it and Unblock the Notifications











