पॉप सनसनी गागा के पीछे पड़ा भूत
पॉप सनसनी लेडी गागा इन दिनों बहुत परेशान हैं। इनकी परेशानी की वजह है एक भूत जो उनको सपनें में बार बार परेशान कर रहा है। गागा ने इस भूत को सपने से भगाने के लिए अब आध्यात्मिक गुरु दीपक चोपड़ा से मदद मांगी है।
सूत्र के मुताबिक लेडी गागा ने माइकल जैक्सन के डॉक्टर रह चुके चोपड़ा से सपनों में आने वाली बुरी आत्माओं से रोकने के लिए मदद मांगी है।
गागा का कहना है कि 'मुझे एक ही सपना बार बार आ रहा है, जिसमें एक भूत मेरे घर में है। वह मुझे एक कमरे में ले जाता है जहां एक सांवली सी लड़की है। उसके पांव रस्सी से बंधे हैं और वह उससे उसके पांव खींच रहा है।'
गागा ने कहा, 'मैंने दीपक को यह बताया कि मुझे यह सपना डरा रहा है और मुझे लगता है कि किसी न किसी तरह से यह एक बुरी शक्ति मेरे ऊपर हावी होना चाहती है। जवाब में डॉक्टर हंस पड़े और मुझसे कहा कि मुझे अपने पागलपन को स्वीकार करना चाहिए। मैंने उनसे कहा कि वह भूत मुझे ले जाना चाहता है दीपक। मैं एक अच्छी लड़की हूं। उन्होंने मुझसे कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। तुम परेशान मत हो।


Click it and Unblock the Notifications












