लेडी गागा को मिले 10 मिलयन से ज्यादा आशिक

Lady Gaga
कभी अपने गानों तो कभी अपनी ऊल-जलूल हरकतों के चलते चर्चा में रहने वाली मशहूर पॉप सिंगर लेडी गागा ने नया धमाल मचाया है। उनके चाहने वालों की लिस्ट मे दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की हुई है । गौरतलब है कि सोशल नेटवर्किंग साइट टि्वटर पर लेडी गागा को फालो करने वाले लोगों की लिस्ट लगातार बढ़ती जा रही है। आपको यकीन नहीं होगा कि लेडी गागा को फालो करने वाले लोगो की संख्या 10 मिलयन से ज्यादा पहुंच गई है। जब इस बारे में मीडिया ने लेडी गागा की प्रतिक्रिया जाननी चाही तो उन्होंने कहा कि मै क्या कहूं , मेरे पास कोई शब्द नहीं है, अपनी खुशी को बयां करने के लिए। गौरतलब है कि ट्विटर की पहली महिला शक्स लेडी गागा है जिन्होंने फालोअर्स का इतना लंबा आंकड़ा पार किया है।

आपको बता दें कि टि्वटर पर ही नहीं, फेसबुक और यू ट्यूब में भी लेडी गागा का जलवा बरकरार है। अपनी मदमस्त जादू से लोगों को लुभाने वाली लेडी गागा, कभी अपनी विचित्र ड्रेसों से तो कभी अपनी विचित्र जूतों से लोगों को हैरान कर देती है। उनके इस हैरतअंगेज कारनामों के कारण वो बहुता आलोचना का शिकार भी होती है लेकिन फिर भी उनके चाहने वालों की लिस्ट उनके आलोचकों पर भारी पड़ती है। ट्विटर का उदाहरण आपके सामने है, जो ये बताने के लिए काफी है कि वाकई में लेडी गागा में कुछ तो है जो लोग उनकी ओर खींचे चले आते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X