लेडी गागा ने म्यूजिक कांसर्ट कैंसिल किया
लेडी गागा ने पेरिस में आयोजित अपना म्यूजिक कांसर्ट कैंसिल कर दिया है। लेडी गागा ने कांसर्ट को कैंसिल करने का निर्णय वहां पर हो रहे विरोध प्रदर्शनों और हड़लात के चलते लिया है। फ्रांस में इस समय उग्र राजनीतिक प्रदर्शन चल रहे हैं।
गागा ने अपनी वेबसाइट में सूचना दी है कि उन्होने शो को इसलिए मुल्तवी किया क्योंकि उन्हे शो के सफलतापूर्वक हो पाने में संदेह था। लेडी गागा पूरी दुनिया में अपने रोमांचक और उत्तेजक म्यूजिक शोज के लिए फेमस है।
उल्लेखनीय है कि लेडी गागा ने ये फैसला फ्रांस में हो हे विरोध प्रदर्शनों में छात्रों की भारी संख्या को देखते हुए लिया। युवा ही गागा के मुख्य प्रशंसकों में शुमार हैं।
More from Filmibeat
पेरिस पॉप म्यूजिक पॉप सिंगर फ्रांस म्यूजिक कांसर्ट लेडी गागा france lady gaga music concert paris pop music pop singer


Click it and Unblock the Notifications












