लेडी गागा को बर्थ डे पर ट्विटर से मिला सरप्राइज

आज उनका जन्मदिन है और उन्हें उनके जन्मदिन पर मिला है शानदार तोहफा। यूं तो उनके बहुत सारे फैंस हैं मगर सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर पॉप की इस मल्लिका के 90 लाख से ज्यादा फॉलोअर हो गए हैं। गागा पहली ऐसी पहली शख्सियत हैं जिनके ट्विटर पर इतनी बड़ी संख्या में फॉलोअर हैं।
इस तरह लेडी गागा ट्विटर क्वीन बन गई हैं और अपने फैन फॉलोइंग के कारण नंबर वन पर विराजमान हैं। दूसरे नंबर पर हैं 16 वर्षीय जस्टिन बीबर। लेडी गागा के 'पोकर फेस" नाम के वीडियो ने भी रिकार्ड दर्ज किया गया है। उनके इस वीडियो को यू-ट्यूब पर अबी तक एक अरब लोग देख चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











