एंड्रेस के साथ नही रहेंगी मिनॉग!

वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक 40 वर्षीय मिनॉग पिछले कुछ समय से अपने से 10 साल छोटे वेलेंकोसो के साथ प्यार कर रही हैं।
मिनॉग की दोस्त और लेखिका कैथी लेटी ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा, "मिनॉग की जिंदगी में आया नया व्यक्ति देखने में आकर्षक है लेकिन मेरा मानना है कि वह अकेला इंसान नहीं है, जिससे मिनॉग इन दिनों अंतरंगता बढ़ा रही हैं।
मिनॉग इन दिनों कई लोगों के साथ मौज-मस्ती करती देखी जा रही हैं। वह अपने काम में खूब मेहनत करती हैं और मेरा मानना है कि उन्हें मस्ती करने का पूरा अधिकार है।"


Click it and Unblock the Notifications