बहन की जगह नहीं लेंगी काइली मिनॉग
आस्ट्रेलियाई गायिका काइली मिनॉग ने सभा अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। अफवाह थी कि काइली ब्रिटिश रियलिटी टीवी शो 'द एक्स फेक्टर' में अपनी गर्भवती बहन डैनी की जगह ले सकती हैं।
वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक डैनी मिनोग के इस साल के अंत तक मां बनने की संभावना है। अफवाह उड़ी थी कि गर्भवती होने की वजह से डैनी शो की जज के रूप में भद्दी दिखेंगी इसलिए उनकी जगह पर काइली इस भूमिका में दिखेंगी।
काइली ने म्यूजिक मुगल साइमन कॉवेल से बातचीत के दौरान कहा था कि वह शो के शुरुआती हिस्सों में डैनी की जगह लेंगी लेकिन अब उन्होंने शो के जजों के पैनल में शामिल होने की बात नकार दी है। डैनी ने भी ट्विटर पर ऐसी अफवाहों का खंडन किया है।
More from Filmibeat
काइली मिनॉग टेलीविजन पॉप संगीत पॉप सिंगर रियल्टी शो kylie minog pop music pop singer reallity show telivision


Click it and Unblock the Notifications












