कैंसर अभियान: कायली मिनॉग का अपना अनुभव

कायली मिनॉग को साल 2005 में ब्रेस्ट कैंसर हो गया था। लगभग 1 साल तक इस बीमारी से लड़ने के बाद वह पूरी तरह से सही हो पायीं थीं। अब जब कि वह पूरी तरह से अपने काम में लगी हैं वह अपने गाने के जरिए लोगों को इस बीमारी से लड़ने का संदेश देना चाहती हैं। वह कैंसर रोगियों की मदद भी करना चाहती हैं साथ ही अपने गायन अभियान के जरिए वह लोगों तक अपने अनुभव भी बांटना चाहती हैं।
जाहिर है कि अगर कलाकार और हरदिलअजीज सेलेब्रिटी अपनी बात असरदार अंदाज में लोगों कर पहुंचाये तो लोग उस पर खास तवज्जो देते हैं। शायद यह गुरुमंत्र कायली मिनॉग बहुत अच्छी तरह जानती हैं। इसीलिए वह अपने गानों के माध्यम से लोगों को कैंसर के खतरों प्रति आगाह कर रही हैं। वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार मिनॉग एक विशेष अभियान चला रही हैं, जिससे इकट्ठा धन से कैंसर रोगियों का इलाज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह लोगों को इस रोग के लक्षणों के बारे में भी बता रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











