मिनॉग के डिजाइनर बने मनीष मल्होत्रा
बॉलीवुड के लोकप्रिय फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर पॉप गायिका कैली मिनॉग के लिए कपड़े तैयार किए। इन्हीं कपड़ों में मिनॉग आगामी फिल्म 'ब्ल्यू' में नजर आएंगी।
मल्होत्रा ने कहा कि मिनॉग ने उन्हें फैक्स के जरिए अपने कपड़ों का नाप भेजा था। फिल्म के उस दृश्य की शूटिंग हो चुकी है, जिसमें मिनॉग भारतीय डिजाइनर का डिजायन किया परिधान पहना है।
मल्होत्रा ने कहा, "मिनॉग की ड्रेस बेहद सुंदर है। यह पश्चिमी परिधान है।" फिल्म में मिनॉग एक गीत के दृश्य में अभिनेता अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications











