बालीवुड की मंहगी कलाकार बनी काइली
ऑस्ट्रेलिया की मशहूर पॉप गायिका कैली मिनॉग को बॉलीवुड की एक फिल्म के लिए 10 लाख डॉलर से अधिक रकम मिली है। किसी भी विदेशी सेलिब्रिटी को बॉलीवुड में अब तक इससे अधिक रकम नहीं मिली थी।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार मिनॉग को इतनी बड़ी रकम फिल्म 'ब्ल्यू' के लिए मिली है। फिल्म में मिनॉग ने गीत को आवाज दी है साथ ही वह बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के साथ एक दृश्य में नजर आएंगी।
गीत की रिकार्डिग लंदन में हुई वहीं फिल्म के दृश्यों की शूटिंग भारत में की गई। फिल्म में मिनॉग और अक्षय कुमार के अलावा संजय दत्त, जाएद खान और लारा दत्ता भी नजर आएंगी।
मुंबई में शूटिंग पूरी करने के बाद मिनॉग ने कहा, "मैं यहां एक अजनबी बनकर आई थी लेकिन यहां के लोगों ने मुझे परिवार की तरह प्यार दिया है। "


Click it and Unblock the Notifications











