काइली का 'चिगी विगी' नाकाम

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक आलोचकों का कहना है कि एंथनी डिसूजा की फिल्म 'ब्लू' में अपने गीत के दौरान पॉप गायिका मिनॉग की प्रस्तुति कुछ खास नहीं थी।
एक अलोचक का कहना है कि फिल्म में ऑस्कर पुरस्कार विजेता संगीतकार ए. आर. रहमान का संगीत भी औसत ही है। आलोचक ने आगे कहा कि मिनॉग की प्रस्तुति इस 'डूबती' हुई फिल्म के लिए पतवार साबित नहीं हो सकेगी।


Click it and Unblock the Notifications











