अभिनय की दुनिया में लौटेंगी केली!
आस्ट्रेलियाई पॉप गायिका केली मिनॉग ने कहा है कि वे एक बार फिर अभिनय की दुनिया में वापसी की योजना बना रही हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार मिनॉग ने कहा है कि संगीत के क्षेत्र में लंबे समय तक काम करने के बाद वे अब दोबारा अभिनय करना चाहती हैं।
मिनॉग ने कहा, "लंबे समय तक संगीत संबंधी कार्यो में ध्यान केंद्रित रखने के बाद अब मैं अभिनय करने के बारे में सोच रही हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications